Pithoragarh News:सीएमएस डॉ. ह्यांकी कार्यमुक्त, रुद्रपुर तबादला – Cms Dr. Hyanki Relieved Of Duties, Transferred To Rudrapur
November 9, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:53 PM IST
चंपावत। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एचएच ह्यांकी कार्यमुक्त हो गए हैं। उनका तबादला रुद्रपुर जिला अस्पताल के लिए हुआ है। डॉ. सोनाली मंडल को सीएमएस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. ह्यांकी पिछले दो वर्षों से जिला अस्पताल में सेवा दे रहे थे। निदेशालय से अक्तूबर में जारी आदेश के बाद उन्हें इसी पद पर रुद्रपुर भेजा गया था। अब तक वे चंपावत जिला अस्पताल में ही कार्यरत थे।
पिथौरागढ़ जिले में ततैयों की आक्रामकता बढ़ गई है। आए दिन हो रहे हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला नगर के नजदीकी पुनेड़ी गांव का है जहां नौले से पानी भरने गई 42 वर्षीय महिला पर ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर समेत शरीर के […]
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी के सेरा-सिरतोली में आयोजित रामलीला में दशरथ-विश्वामित्र संवाद, ताड़का वध, सुबाहु वध, मारीच प्रसंग, अहिल्या उद्धार, जनक दरबार तक की लीला का मंचन किया गया। सेरा सिरतोली में आयोजित रामलीला में विश्वामित्र अपने यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को साथ भेजने का आग्रह करते हैं। कुलगुरु […]