गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पीलीभीत

Pilibhit News:ऑनलाइन धमकी देकर युवक से 5.43 लाख रुपये की साइबर ठगी – Youth Defrauded Of Rs 5.43 Lakh In Cyber Scam Involving Online Threats

November 19, 2026


पीलीभीत। साइबर ठगों ने ऑनलाइन धमकाकर एक युवक से 5.43 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने उसे नुकसान पहुंचाने का डर दिखाकर अपने जाल में फंसाया और अलग-अलग माध्यमों से रकम ऑनलाइन ट्रांसफर करा ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रजागंज निवासी शाकिर पुत्र अब्दुल अजीज ने साइबर सेल थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात लोगों ने उनसे ऑनलाइन संपर्क किया था। बातचीत के दौरान आरोपियों ने उन्हें डराया-धमकाया और नुकसान पहुंचाने का भय दिखाकर अपने झांसे में ले लिया। आरोपियों की बातों में आकर उन्होंने 5 लाख 43 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। साइबर सेल थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। एएसपी हिमांशु गौरव ने बताया कि पुलिस लगातार साइबर अपराध से बचने के लिए विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक कर रही है। लोग अंजान कॉलर से सतर्क रहे व किसी प्रकार के डर और झांसे में न आए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X