शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:अस्कोट के लोगों ने निकाला मशाल जुलूस – People In Askot Held A Torchlight Procession

November 12, 2026


अस्कोट(पिथौरागढ़)। क्षेत्र के लोगों ने अस्कोट को नगर पंचायत का दर्जा देने, स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण, बदहाल सड़कों के सुधारीकरण सहित 13 सूत्री मांगों पर कस्बे में मशाल जुलूस निकाला। अस्कोट विकास संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्र लोगों ने मंगलवार रात कस्बे में मशाल जुलूस निकाला। लोगों ने कहा कि जब तक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा। बुधवार को लोगों ने रामलीला मैदान में धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मशाल जुलूस में समिति के अध्यक्ष तरुण पाल, हरीश पाल, विजय भंडारी, हरिकृष्ण पंत, रोशन, दीपक, बिक्रम, होशियार, कमल आदि शामिल रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X