शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नैनीताल

Nainital News:राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शटलरों ने जीते 11 पदक – Shuttlers Won 11 Medals At The State-level Badminton Tournament

November 12, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

Updated Thu, 12 Nov 2026 12:38 AM IST

Shuttlers won 11 medals at the state-level badminton tournament

हल्द्वानी। कुमाऊं बैडमिंटन अकादमी (केबीए) के शटलरों ने 25वीं योनेक्स-सनराइज राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में छह स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य जीते।

रुद्रपुर में दो से छह नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-17 एकल वर्ग में तन्मय वर्मा और आन्या उपाध्याय ने स्वर्ण स्वर्ण जीता। युगल में आराध्या बिष्ट व अनुसूया भंडारी तथा मिश्रित युगल में आराध्या बिष्ट व प्रभु ध्यानी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बालक युगल में तन्मय वर्मा व आदित्य ने कांस्य जीता। अंडर-15 में अनुसूया भंडारी ने एकल और आन्या पुंडीर के साथ युगल में रजत पदक जीता। मिश्रित युगल में अनुसूया भंडारी व प्रबल कार्की ने स्वर्ण और सम्यक भट्ट व श्रीनव जुगरान ने कांस्य पदक जीता।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X