PM Kisan 24th Kist: बीते दिन यानी 30 अक्तूबर 2026 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी हुई। इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को किस्त का लाभ मिला।
हालांकि, कई किसान ऐसे भी रहे जो इस किस्त के लाभ से वंचित रहे। ऐसे में क्या आपको 24वीं किस्त मिली या नहीं? और अगर किसी को 24वीं किस्त नहीं मिली है या किसी कारण अटक गई है, तो क्या अब उसे कभी ये किस्त नहीं मिलेगी? चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं…
कितने पैसे मिले 24वीं किस्त में?
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त बीते दिन जारी हुई
- इस किस्त का लाभ 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिला
- लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये का लाभ दिया गया
क्यों अटकी हो सकती है किस्त?
- सरकार ने 24वीं किस्त बीते दिन जारी कर दी जिसका लाभ करोड़ों पात्र किसानों को मिला
- पर जिन किसानों की किस्त अटकी है उसके पीछे कई कारण हो सकते हैं
- जैसे- जो लोग अपात्र हैं और गलत तरीके से आवेदन किया है उनके नाम योजना से काटे जाते हैं और उन्हें किस्त से वंचित रखा जाता है
क्या अटकी हुई किस्त नहीं मिलती?
- नहीं, ऐसा नहीं है अगर किस्त अटकती है तो वो आपको मिल सकती है
- जैसे- अगर किसी काम को न करवाने की वजह से आपकी किस्त अटकी है और आप वो काम फिर करवा लेते हैं
- तो सरकार अगली किस्त के साथ आपकी अटकी हुई किस्त भेज देती है