शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pratapgarh News:एलसीए एकेडमी ने स्टेडियम ब्लू को सात विकेट दी मात – Lca Academy Defeated Stadium Blue By Seven Wickets
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:एलसीए एकेडमी ने स्टेडियम ब्लू को सात विकेट दी मात – Lca Academy Defeated Stadium Blue By Seven Wickets

November 6, 2026


शहर के मीराभवन स्थित स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को एलसीए एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेडियम ब्लू को सात विकेट से शिकस्त दी। एलसीए की जीत के नायक मो. फरहान ने 65 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत की राह दिखाई।

मैच का उद्घाटन पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी सचिन शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम ब्लू की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट खोकर 189 रन बनाए।

टीम की ओर से दिव्यांश ने 25 और अनिकेत ने 22 रन बनाए। एलसीए एकेडमी के मो. शान और मो. जुनैद ने दो-दो विकेट झटके, जबकि मो. वासिक को एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलसीए एकेडमी की टीम ने संयमित बल्लेबाजी की। मो. फरहान ने 65 रन की उम्दा पारी खेली, जबकि शादाब ने 22 रन बनाए। टीम ने 39.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

स्टेडियम ब्लू की ओर से अंशुमन उपाध्याय ने तीन विकेट लिए। शानदार बल्लेबाजी के लिए एलसीए एकेडमी के मो. फरहान को मैन आफ द मैच चुना गया।

मैच में सचिन यादव और सचिन गुप्ता ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस दौरान जिला क्रिकेट सचिव दुर्गेश तिवारी, विक्रम प्रताप सिंह, निखिल राणा, महेंद्र कुमार, अजय कुमार मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X