शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pratapgarh News:ग्राहकों से गुलजार रहा बाजार, दिनभर दिवाली की धूम – The Market Bustled With Customers, With The Festive Spirit Of Diwali In The Air All Day Long
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:ग्राहकों से गुलजार रहा बाजार, दिनभर दिवाली की धूम – The Market Bustled With Customers, With The Festive Spirit Of Diwali In The Air All Day Long

November 8, 2026


दिवाली पर बाजारों में खासी चहल-पहल रही। दिनभर लोग बाजारों में खरीदारी करते नजर आए। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां, मिठाई, लाई, चूरा, गट्टी, फूल-मालाओं की लोगों ने खरीदारी की। शहर से लेकर गांव तक बाजार गुलजार रहे।

रविवार को ठठेरी बाजार में बर्तन की खरीदारी के लिए सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही। इधर, पंजाबी मार्केट, चौक, घंटाघर में कपड़ा, मिठाई, लाई, चूरा, मूर्ति की खरीदारी होती रही।

मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़

मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देरशाम तक लगी रही। भीड़ इतनी अधिक थी कि लोगों को मिठाई के लिए इंतजार करना पड़ा। ड्राई फ्रूट्स पैक की डिमांड अधिक रही।

——

फूल-माला दुकानदारों की बल्ले-बल्ले

दिवाली पर घरों में मां लक्ष्मी की विशेष पूजन-अर्चना की जाती है। लोग कमल, गुलाब के फूल की मालाओं की खरीदारी करते नजर आए। दुकानदारों की इस दौरान बल्ले-बल्ले रही।

——

लोकल फॉल्ट की समस्या, लगी रही बिजली की आवाजाही

दिवाली पर 24 घंटे बिजली देने का निर्देश था लेकिन सुबह से ही लोकल फॉल्ट की समस्या बनी रही। रानीगंज डिवीजन के खाखापुर उपकेंद्र के भवानीगढ़, थरिया, सुलतानपुर, डिघवट, खाखापुर सहित गांवों में सुबह लोकल फॉल्ट की समस्या देखी गई। सुबह सात बजे 10-10 मिनट पर तीन बार सप्लाई ठप हुई। बाद में इसे दुरुस्त किया गया।

सूरन की हुई खूब बिक्री

महुली मंडी से लेकर पंजाबी मार्केट स्थित सब्जी मंडी में सूरन सब्जी की मांग अधिक रही। देशी सूरन 150 रुपये किग्रा में बिका। मुंबई सूरन भी कुछ ग्राहकों ने खरीदे। कीमत 50 रुपये किग्रा रही।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X