Pratapgarh News:छठ पर वाराणसी के लिए चलेंगी 10 स्पेशल बसें – 10 Special Buses Will Run To Varanasi For Chhath
छठ महापर्व पर रोडवेज डिपो से 10 स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। 12 से 17 नवंबर तक बस संचालित की जाएंगी। छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से होगी।
डिपो से वाराणसी के लिए केवल एक बस सेवा है। स्पेशल बसें चलने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। एआरएम सत्य प्रकाश ने बताया कि छठ पर्व की भीड़ को देखते हुए पहले से तैयारियां की गई हैं। बसों के संचालन को काम भी शुरू किया जाएगा। भीड़ अधिक होने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
