शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pratapgarh News:बूथ कमेटियों के गठन में लापरवाही पर जताई नाराजगी – Expressed Displeasure Over Negligence In The Formation Of Booth Committees
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:बूथ कमेटियों के गठन में लापरवाही पर जताई नाराजगी – Expressed Displeasure Over Negligence In The Formation Of Booth Committees

November 2, 2026


Expressed displeasure over negligence in the formation of booth committees

नगर पंचायत सिटी ​स्थित बसपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में बोलते प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल। मीडि

नगर पंचायत सिटी स्थित बसपा कार्यालय में रविवार को संगठन को मजबूत करने का मंथन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बूथ से लेकर मंडल स्तर तक कमेटियों के गठन की समीक्षा की। उन्होंने जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से संगठन की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान कमेटियों के गठन में उदासीनता बरतने वाले कार्यकर्ताओं पर नाराजगी जताई। 10 नवंबर तक कमेटी गठन की प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील गौतम, अखिलेश आंबेडकर, अमरेंद्र बहादुर भारती, सतीश जाटव, पंकज गौतम, अश्वनी राणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X