साइबर ठग ने बैंक अधिकारी बनकर फोन करके हेल्थ इंश्योरेंस हटाने के नाम पर क्रेडिट कार्ड से दो लाख 2.19 लाख रुपये निकाल लिए। उड़ैयाडीह निवासी मोहम्मद नसीम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक नवंबर को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आरबीएल बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर हेल्थ इंश्योरेंस सक्रिय है। इसे हटाने के लिए मोबाइल पर लिंक भेजा। ऐसा न करने पर प्रतिमाह 1400 रुपये कटने की बात कही। आरोप है कि लिंक खोलते ही क्रेडिट कार्ड से तीन किस्तों में करीब दो लाख रुपये बैंक खाते से कट गए। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।