शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pratapgarh News:हाथ में झोला, सिर पर गठरी… अब काम पर लौटने की जद्दोजहद – A Bag In Hand, A Bundle On The Head… The Struggle To Return To Work Begins
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:हाथ में झोला, सिर पर गठरी… अब काम पर लौटने की जद्दोजहद – A Bag In Hand, A Bundle On The Head… The Struggle To Return To Work Begins

November 11, 2026


A bag in hand, a bundle on the head... the struggle to return to work begins.

रोडवेज बस अड्डे पर बस में बैठने के लिए मशक्कत करते यात्री। संवाद

दिवाली पर घर आने के लिए यात्रियों को ट्रेनों में सीट नहीं मिली। बसों में धक्कामुक्की तक करनी पड़ी। कई लोग तो ट्रेन और बस में लटककर घरों तक पहुंचे। अब लोगों को ड्यूटी पर लौटने के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। जाने के लिए भी उन्हें धक्कामुक्की करनी पड़ रही है।

दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ शाम करीब चार बजे तक रोडवेज बस अड्डे पर बसों का इंतजार करती रही। भीड़ बढ़ने पर यात्री हंगामा करने लगे। करीब पांच बजे दो बसें प्रयागराज के लिए रवाना हुईं। बस में सीट के लिए धक्का-मुक्की तक करनी पड़ी। कई यात्री सामान लेकर बस के पीछे दौड़ते दिखे।

दहिलामऊ निवासी अमित जायसवाल ने बताया कि त्योहार बाद भी अतिरिक्त बसें नहीं लगाई गईं। देवकली निवासी सोनू ने कहा कि प्रयागराज के लिए यात्रियों की संख्या अधिक है, निगम के पास एक भी बस नहीं है। भीड़ को देखते हुए यात्रा रद्द करनी पड़ी।

एआरएम सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि भीड़ अधिक है, अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। प्रयागराज में जाम अधिक होने के कारण समय पर बस नहीं लौट पा रही हैं। इस वजह से परेशानी हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X