शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:13 करोड़ से संडवा चंद्रिका मार्ग का मरम्मतीकरण, दिसंबर से शुरू होगा काम – Repair Of Sandwa-chandrika Road To Be Carried Out At A Cost Of 13 Crore; Work To Begin In December

November 10, 2026


शहर के आंबेडकर चौराहे से संडवा चंद्रिका मार्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का 13 करोड़ रुपये से मरम्मतीकरण होगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने तैयारियां शुरू कर दी है। सर्वे का कार्य किया जा रहा है। दिसंबर से मरम्मतीकरण का काम शुरू होगा।

आंबेडकर चौराहा से संडवा चंद्रिका की दूरी करीब 20 किमी है। यह मार्ग लंबे समय से जर्जर चल रहा है। जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

हल्की बारिश में ही सड़कों पर जलभराव हो जाता है। संकरा मार्ग होने से जाम की समस्या से भी लोगों को परेशानी होती है। अधीक्षण अभियंता एसके गौतम ने बताया कि मार्ग चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद दिसंबर से सड़क मरम्मतीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X