रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jhansi News:रानी के रंग में सजी महिलाएं – Women Adorned In The Queen S Colors
झांसी

Jhansi News:रानी के रंग में सजी महिलाएं – Women Adorned In The Queen S Colors

November 14, 2026


Women adorned in the queen s colors

होटल मार्बल्स में अंसल पॉम किटी पार्टी में उपहार देतीं&

झांसी। बालाजी रोड स्थित एक होटल में शनिवार को महिलाओं के ग्रुप अंसल पॉम किटी पार्टी की ओर से शानदार आयोजन किया गया। इस बार की पार्टी की थीम झांसी की रानी रखी गई। इसमें करीब 25 महिलाओं ने भाग लिया। लाल, हरी और रानी पिंक साड़ियों में सजी महिलाओं ने अपने पारंपरिक अंदाज से आयोजन में चार चांद लगा दिए। पार्टी में महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और खेलों में हिस्सा लेकर खूब मस्ती की। संगीत की धुनों पर जमकर डांस किया और एक-दूसरे के साथ यादगार पल साझा किए।

ग्रुप की अध्यक्ष कविता लिटौरिया और मीरा श्रीवास्तव ने कहा कि अंसल पॉम किटी पार्टी केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं का अपना परिवार है। घर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच ये दिन महिलाओं को खुद के लिए समय निकालने, खुलकर हंसने और आपस में विचार साझा करने का अवसर देते हैं। आयोजकों ने अगली पार्टी की थीम करवा चौथ स्पेशल घोषित की। इसमें सबसे आकर्षक अंदाज में सजने वाली महिला को करवा क्वीन ऑफ झांसी के खिताब से सम्मानित किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X