Prayagraj News:फूलपुर में घायल महिला की मौत, पहचान नहीं – Injured Woman Dies In Phulpur Identity Unknown
प्रतापपुर खुर्द गांव में कब्रिस्तान के पास एक करीब 55 वर्षीय अज्ञात महिला घायल मिली थी। एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पांच दिन बाद भी महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
फूलपुर थाना प्रभारी शेषनाथ पाल ने बताया कि महिला 20 नवंबर को प्रतापपुर खुर्द गांव में घायल मिली थी। उसे तत्काल स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, 21 नवंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव एसआरएन अस्पताल की मर्चरी में रखा है। पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
