शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
प्रयागराज

Prayagraj News:बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत – Elderly Woman Dies After Being Hit By A Bikeelderly Woman Dies After Being Hit By A Bike

November 20, 2026


सिराथू। सैनी कोतवाली के पहाड़पुर गांव के पास बुधवार को बेकाबू बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

क्षेत्र के सैय्यद राजेपुर गांव निवासी सुबीर यादव ने सैनी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मां सावित्री देवी (68) पहाड़पुर चौराहे के नजदीक नेशनल हाईवे पार कर रही थी। इस दौरान कानपुर से प्रयागराज लेन पर आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया, जिसमे सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगो की सूचना पर इलाज के लिए नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।

रास्ते में सावित्री देवी की मौत हो गई। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने औपचारिकता पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X