शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रायबरेली

Raebareli News:ट्रक की टक्कर से युवक की मौत – Youth Dies After Being Hit By A Truck

November 11, 2026


रायबरेली। जगतपुर में सोमवार शाम रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हेलमेट पहना था।

भदोखर थाना क्षेत्र के खनुवा गांव निवासी प्रदीप कुमार (32) पुत्र बृजलाल खेती करते थे। प्रदीप की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। शाम सात बजे प्रदीप बाइक से जगतपुर सीएचसी जा रहे थे। हाईवे पर नवाबगंज के पास रायबरेली से ऊंचाहार की तरफ जा रहे ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

उन्हें सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया, जहां डॉ. एलपी सोनकर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस घर में बच्चे के जन्म की खुशियां मनाने की तैयारी चल रही थी, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई। सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X