Raebareli News:सई नदी में डूबा युवक, तलाश जारी – Youth Drowns In Sai River Search Underway

सतांव क्षेत्र के सरसा घाट पर सई नदी में युवक के डूबने के बाद रोते बिलखते परिजन।
November 1, 2026

सतांव क्षेत्र के सरसा घाट पर सई नदी में युवक के डूबने के बाद रोते बिलखते परिजन।
सतांव। कलश यात्रा के दौरान शनिवार को जल भरने गया 22 वर्षीय युवक सई नदी में डूब गया। देर शाम तक पुलिस और गोताखोरों की टीम नदी में उसकी तलाश करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे कोइली मजरे कोरिहर गांव में मां लक्ष्मी मंदिर पर आयोजक कमल पासवान की ओर से कलश यात्रा निकाली गई थी।
यात्रा गांव से होते हुए सई नदी पहुंचनी थी, जहां से जल भरकर वापस आना था। गांव निवासी अंकुल (22) पुत्र संतराम भी कलश यात्रा में शामिल होने गया था। वह जल भरने के लिए सई नदी पहुंचा। इसी दौरान अचानक नदी में गिरकर डूब गया। काफी देर तक अंकुल के नहीं लौटने पर लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास मौजूद लोगों ने उसके नदी में डूबने की जानकारी दी। इसके बाद गोताखोरों और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने नदी में उसकी तलाश शुरू की।
अंकुल सूरत में निजी नौकरी करता था। वह एक दिन पहले ही सूरत से गांव आया था। उसके पिता संतराम ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। वह मजदूरी के सिलसिले में बाहर जा रहे थे, तभी बेटे के नदी में डूबने की सूचना मिली। इसके बाद वह उन्नाव से घर लौट आए। सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। नदी में उसकी खोजबीन कराई जा रही है।
गुरुबक्शगंज-रायबरेली मार्ग पर लगी भीड़
हादसे की सूचना फैलते ही गुरुबक्शगंज-रायबरेली मार्ग पर लोगों की भीड़ जुट गई। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मौके पर डटे रहे। परिजनों को उम्मीद थी कि अंकुल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। वहीं, गोताखोरों की टीम बारिश के बीच लगातार नदी में उसकी तलाश करती रही, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली।
November 13, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 13 Nov 2026 12:25 AM IST रायबरेली। खेल निदेशालय के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि शहर के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 14 से 16 नवंबर तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता […]
November 13, 2026
रायबरेली। विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में तीन साल से एक ही जिले में तैनात निरीक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस. की ओर से जारी सूची के अनुसार जिले में तैनात 36 इंस्पेक्टरों का गैरजनपद स्थानांतरण किया गया है। इनमें 12 थाना प्रभारी भी […]
