शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
राजौरी

Rajouri News:हादसे में घायल अग्निवीर अमनदीप की जम्मू में मौत – Agniveer Amandeep, Injured In An Accident, Dies In Jammu

October 31, 2026


नौशेरा। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अग्निवीर अमनदीप सिंह की जम्मू मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार किला दलाल में सैन्य सम्मान के साथ किया गया। हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। यह हादसा 29 अक्तूबर वीरवार को हुआ था। इसमें बाइक चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। अमनदीप सिंह (20) पुत्र तेजिंदर सिंह निवासी किला दराल अपनी मां और बहन के साथ मोटरसाइकिल पर नौशेरा से शादी का सामान खरीदकर घर जा रहे थे। घायलों को पहले नौशेरा अस्पताल, फिर राजोरी और बाद में जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पूर्व सरपंच परमजीत सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता दविंदर सिंह ने नौशेरा अस्पताल में सुविधाओं की कमी पर रोष जताया। उन्होंने बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X