रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
राजौरी

Rajouri News:29 वाहनों के चालान, पांच की आरसी निलंबित – Challans Issued To 29 Vehicles; Registration Certificates (rcs) Of Five Suspended

November 15, 2026


राजोरी में एमवीडी का विशेष अभियान, 51,500 रुपये जुर्माना वसूला

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। मोटर व्हीकल विभाग (एमवीडी) ने जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। यह अभियान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के उद्देश्य से किया गया। परिवहन आयुक्त जम्मू-कश्मीर विशेष पॉल महाजन के निर्देशों पर एआरटीओ राजौरी की देखरेख में यह कार्रवाई हुई।

अभियान के दौरान कुल 210 वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 29 वाहनों के चालान काटे गए। इन चालानों से 51,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चार वाहनों को जब्त भी किया। दो वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की गई। साथ ही, निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने पर पांच वाहनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र निलंबित की गईं। इस अभियान में एएमवीआई नितिन सिंह सहित एमवीडी के अधिकारियों ने भाग लिया।

एमवीडी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाना है। विभाग मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू कर रहा है। विभाग ने वाहन मालिकों और चालकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने, ओवरलोडिंग से बचने और सभी दस्तावेज वैध रखने की अपील की। एमवीडी ने दोहराया कि ऐसे विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X