शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rajsamand News:कुंभलगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी की मौत, जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका – Rajsamand: Husband And Wife Found Dead Under Suspicious Circumstances In Kumbhalgarh, Poison Angle Suspected
राजसमंद

Rajsamand News:कुंभलगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी की मौत, जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका – Rajsamand: Husband And Wife Found Dead Under Suspicious Circumstances In Kumbhalgarh, Poison Angle Suspected

November 4, 2026


Rajsamand: Husband and Wife Found Dead Under Suspicious Circumstances in Kumbhalgarh, Poison Angle Suspected

केलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

विस्तार

जिले के कुंभलगढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह एक घर में पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पति का शव घर के बाहर चारपाई पर मिला, जबकि पत्नी का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर केलवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार कुंभलगढ़ के परावल निवासी कुलदीप सिंह चुंडावत (50) और उनकी पत्नी रेखा कुंवर (45) पिछले पांच वर्षों से कुंभलगढ़ में रह रहे थे। दोनों पिछले दो साल से किराये के मकान में रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Udaipur News: पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

मकान मालिक पदम सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे रेखा की तबीयत खराब लग रही थी और उन्हें उल्टियां हो रही थीं। बुधवार सुबह नीचे वाले हिस्से से कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसी को बुलाकर देखा गया तो कुलदीप मृत अवस्था में मिले। कमरे में जाकर देखने पर रेखा भी बेहोशी की हालत में पड़ी मिलीं, जिनकी बाद में मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम केलवाड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि कुलदीप एक होटल में शेफ का काम करता था। दंपती के दो बेटे हैं, जो फिलहाल रिश्तेदारों के पास रह रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X