शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:पशु चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज – Fir Registered In A Case Of Cattle Theft

November 19, 2026


शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के लश्करगंज गांव में एक घर से भैंस और कटिया चोरी हो गई है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और पशुओं की बरामदगी की मांग की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गांव के शाहिद ने आरोप लगाया कि दो और तीन नवंबर की रात उसने अपनी भैंस और कटिया को घर के छप्पर में बांधा था। सुबह जागने पर दोनों पशु गायब मिले, जिसके बाद काफी तलाश की गई पर कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध पशु चोरों के ठिकानों पर दबिश दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही पशु चोर को पकड़कर मामले का खुलासा कर देगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X