सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:शादी से डेढ़ माह पहले युवती को ले जाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज – Allegation Of Abducting A Young Woman A Month And A Half Before Her Wedding; Case Registered.allegation Of Abducting A Young Woman A Month And A Half Before Her Wedding; Case Registered

November 16, 2026


बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि युवक उसकी पुत्री को अपने साथ ले गया। युवती की शादी अगले माह तय थी। वह शादी के लिए बनवाए गए करीब दस तोले सोने और चांदी के जेवर भी साथ ले गई।

नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता करीब छह माह पहले नगर के दूसरे मोहल्ले के एक युवक के साथ तय किया था। शादी की तारीख 27 दिसंबर निर्धारित थी। इसके लिए होटल भी बुक करा दिया था और करीब दस तोला सोने-चांदी के जेवर बनवाए थे।

आरोप है कि 13 नवंबर की रात करीब 2:30 बजे शुएब गाजी निवासी शिवनगर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। युवती अपने साथ शादी के लिए बनवाए गए जेवर भी ले गई।

पिता ने आरोप लगाया कि युवती को ले जाने में शुएब के परिवार के शुएब सैफी, दोस्त अरबाज और दामाद (शुएब का जीजा) उस्मान अहमद निवासी मोहल्ला साहूकारा भी शामिल हैं। वहीं, शुएब गाजी का भाई शाहरुख गाजी जान से मारने की धमकी दे रहा है। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X