शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rewari News:आग बुझाकर बड़ा हादसा टालने वाले दो होमगार्ड सम्मानित – Two Home Guards Honored For Averting A Major Disaster By Extinguishing A Fire
रेवाड़ी

Rewari News:आग बुझाकर बड़ा हादसा टालने वाले दो होमगार्ड सम्मानित – Two Home Guards Honored For Averting A Major Disaster By Extinguishing A Fire

November 10, 2026


Two Home Guards honored for averting a major disaster by extinguishing a fire

दिवाली की रात आग बुझाकर बड़ा हादसा टालने वाले दोनों होमगार्डाें को सम्मानित करते काठ मंडी व्याप

रेवाड़ी। दिवाली की रात काठ मंडी बाजार स्थित एक मोबाइल शोरूम की छत पर लगी आग को फैलने से रोककर बड़ा हादसा टालने वाले होमगार्ड के दो जवानों को मंगलवार को काठ मंडी व्यापार संगठन ने सम्मानित किया। व्यापारियों ने पुलिस चौकी गोकल गेट पहुंचकर जवान हेमंत और लख्मीचंद का आभार जताया।

थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि दिवाली की रात करीब 11 बजे पटाखे की चिंगारी शोरूम की ऊपरी छत पर जा गिरी। इससे वहां रखे कबाड़ और एसी की वायरिंग में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं।

घना बाजार होने के कारण आसपास की दुकानों तक आग फैलने का खतरा पैदा हो गया था। इसी दौरान थाना शहर में तैनात होमगार्ड जवान हेमंत और लख्मीचंद राइडर पर गश्त कर रहे थे।

आग दिखाई देने पर दोनों तुरंत मौके पर पहुंचे और पड़ोसी दुकानों की छत के रास्ते घटनास्थल तक पहुंचे। उन्होंने बाल्टी और रस्सी की मदद से रेत डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उनकी तत्परता से फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग नियंत्रित हो गई। इससे आसपास की दुकानों को संभावित नुकसान से बचाया जा सका।

व्यापारियों ने जवानों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह, गोकल गेट चौकी इंचार्ज एसआई सुमन और एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा का भी आभार जताया। इस अवसर पर संगठन प्रधान विकास गुप्ता, सचिव राजू अदलखा, कोषाध्यक्ष राजकुमार सैनी, अंशु यादव सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X