शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rewari News:एकता दौड़ से समाज में भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया – The Unity Run Conveyed A Message Of Brotherhood And Patriotism To Society
रेवाड़ी

Rewari News:एकता दौड़ से समाज में भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया – The Unity Run Conveyed A Message Of Brotherhood And Patriotism To Society

November 2, 2026


रेवाड़ी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को राव तुलाराम स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंफ रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें शामिल लोगों ने भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इससे पहले उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की एकजुटता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण की मिसाल है।

उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी ऐतिहासिक योगदान के कारण उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है।

उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाना देशवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी जैसे आयोजन केवल दौड़ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से समाज में भाईचारे, आपसी सद्भाव और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जाता है।

देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी को सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा, एएसपी दीपिका अग्रवाल, एसडीएम दलबीर सिंह, सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते युवा। स्रोत: प्रशासन

राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते युवा। स्रोत: प्रशासन

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X