शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rewari News:डेंगू मरीजों की संख्या 59 पहुंची, फॉगिंग पर जोर – Number Of Dengue Patients Reaches 59; Focus Placed On Fogging
रेवाड़ी

Rewari News:डेंगू मरीजों की संख्या 59 पहुंची, फॉगिंग पर जोर – Number Of Dengue Patients Reaches 59; Focus Placed On Fogging

November 6, 2026


Number of dengue patients reaches 59; focus placed on fogging

फोगिंग कर रहे कर्मचारी। स्रोत : विभाग

रेवाड़ी। जिले में वीरवार तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 59 पहुंच गई। 18 पीड़ित सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों और 41 निजी अस्पतालों में चिह्नित किए गए हैं। डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग पर जोर दिया है।

डेंगू की जांच के लिए अब तक कुल 3507 नमूने एकत्र किए जा चुके हैं। जिले में डेंगू के कारण किसी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, फिलहाल कोई डेंगू मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। अब तक सामने आए मामलों में 21 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी, जबकि 37 मरीजों का उपचार ओपीडी में ही किया गया।

क्षेत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सीएचसी बावल में सबसे अधिक 13 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद सीएचसी मीरपुर में 12, सीएचसी गुरावड़ा में पांच, रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में 25, सीएचसी खोल में तीन और सीएचसी नाहड़ में एक मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जाकर 18,78,543 स्थानों की जांच की है।

इसके अलावा बुलेटिन में मलेरिया के कुल 14 मामले हैं, जिनमें नौ स्थानीय और पांच जिले या राज्य से बाहर के हैं। सीएमओ डॉ. नरेंद्र दहिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए घर-घर जाकर जांच तथा मच्छरों के पनपने के स्रोतों को खत्म करने की गतिविधियां की जा रही हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X