शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rewari News:स्नेह मिलन समारोह में दिया भाईचारे का संदेश – Message Of Brotherhood Conveyed At The Get-together Event
रेवाड़ी

Rewari News:स्नेह मिलन समारोह में दिया भाईचारे का संदेश – Message Of Brotherhood Conveyed At The Get-together Event

October 30, 2026


Message of brotherhood conveyed at the get-together event

कार्यक्रम के दौरान एकजुट एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत : एसोसिएशन

भिवाड़ी। भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) के सभागार में दिवाली के अवसर पर सद्भाव मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत बीएमए के संदेश के साथ हुई। इसमें सभी से मिलकर खुशियों के दीप जलाने और आपसी प्रेम, विश्वास, सहयोग व भाईचारे के रिश्तों को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान उद्यमियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी मेल-मिलाप और आत्मीयता बढ़ाने का माध्यम बनते हैं। इस अवसर पर बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, मानद सचिव जीएल स्वामी, योगेश जैन, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवीर चौधरी, राजेश अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X