शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रेवाड़ी

Rewari News:243 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 51 लापता लोगों को परिवार से मिलाया – 243 Accused Arrested; 51 Missing Persons Reunited With Their Families

November 8, 2026


रेवाड़ी। पुलिस ने अक्तूबर में अपराधियों और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर 243 आरोपियों पर शिकंजा कसा। इस दौरान 12 उद्घोषित और जमानत पर बाहर आने के बाद अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने साइबर ठगी, अवैध हथियार, नशा तस्करी, शराब तस्करी, जुआ और चोरी सहित विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए नकदी, नशीले पदार्थ, हथियार और चोरी के वाहन बरामद किए।

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि साइबर ठगी के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से ठगी के मामलों में 5 लाख 85 हजार 200 रुपये बरामद किए गए।

अवैध हथियार रखने के दो मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो देशी कट्टे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं, नशा तस्करी के तीन मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 5.87 ग्राम स्मैक और 2.44 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

अवैध शराब के तीन मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 14 बोतल अंग्रेजी और 128.5 बोतल देसी शराब बरामद की गई। जुआ और सट्टा खाईवाली के सात मामलों में आरोपियों से 8260 रुपये की नकदी बरामद हुई।

वाहन चोरी के मामलों में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.62 लाख रुपये से अधिक कीमत की पांच बाइक बरामद की गईं। इसके अलावा गृहभेदन और चोरी के मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 लाख 42 हजार 900 रुपये कीमत का चोरी किया गया सामान बरामद किया गया।

—————–

51 लापता लोगों को तलाशकर परिजनों से मिलाया

पुलिस ने अक्टूबर में लापता हुए 51 लोगों को तलाशकर उनके परिवारों से मिलाया। इनमें 16 नाबालिग लड़के-लड़कियां और 35 महिला एवं पुरुष शामिल हैं। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान 19 ब्लैक फिल्म लगे वाहनों, 26 ड्रिंक एंड ड्राइव, 3116 बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 1038 बिना नंबर प्लेट, 1364 रांग साइड ड्राइविंग, 1727 ट्रिपल राइडिंग, 18 प्रेशर हॉर्न, 37 बुलेट पटाखा और 6037 लेन बदलने के मामलों में चालान किए गए। पुराने वाहनों सहित कुल 465 वाहन जब्त किए गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X