Rohtak News:बाइक की टक्कर से दो सगे भाई घायल – Two Brothers Injured After Being Hit By A Motorcycle
जींद। जुलाना-करेला मार्ग पर राजगढ़ मोड़ के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई अनिल और हरेंद्र उर्फ बिंद्र घायल हो गए। टक्कर के बाद कार चालक दोनों घायलों को सड़क पर तड़पता छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
करेला निवासी सुखबीर ने एफआईआर में बताया कि उसके बेटे अनिल और हरेंद्र उर्फ बिंद्र नौ अक्तूबर की शाम करीब सात बजे बाइक पर जुलाना से गांव लौट रहे थे। जब वे राजगढ़ मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
आरोप है कि कार चालक उन्हें संभालने के बजाय मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। संवाद
