रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोलन

Solan News:एनसीडी एप की आशा कार्यकर्ताओं को दी जानकारी – Training To Asha Workers

November 29, 2026


दाड़लाघाट (सोलन)। ईएसआई दाड़लाघाट में आशा कार्यकर्ताओं की सेक्टर मीटिंग डॉ. राहुल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान सेंटर फॉर क्रॉनिक डिजीज कंट्रोल (आईसीएमआर) की ओर से आशा कार्यकर्ताओं की एनसीडी एप को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट टीम के सदस्य उमा ठाकुर और गुरप्रीत सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं को एनसीडी एप के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए ओरिएंटेशन दिया। एप के उपयोग और कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इस प्रशिक्षण में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहित कुल 21 आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X