शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रोहतक

Rohtak News:व्यापारी से लूट की कोशिश, सुरक्षा बढ़ाने की मांग – Attempted Robbery Of A Businessman; Demand For Increased Security

October 29, 2026


रोहतक। शहर के किला रोड पर एक व्यापारी के साथ लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पिंकी पुनियानी ने बताया कि वह किला रोड के सामने बने शौचालय में लघुशंका के लिए गए थे। इसी दौरान तीन युवकों ने शौचालय में लूट की कोशिश की गई। आसपास के लोगों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एक युवक भागने में कामयाब रहा।

किला रोड मार्केट के प्रधान दीपक ने कहा कि त्योहार पर बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में पुलिस को बाजार क्षेत्र में गश्त बढ़ाना चाहिए। मामले में जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि पीड़ित की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X