शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:घर में घुसकर जेवर, नकदी और मोबाइल चोरी – Jewelry, Cash, And Mobile Phones Stolen After Breaking Into A House

November 10, 2026


इस्लामनगर क्षेत्र में घर में घुसकर चोर ने लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और मोबाइल चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस्लामनगर निवासी मोहम्मद तारिक ने रुड़की कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि छह नवंबर को देर रात एक चोर उनके घर में दाखिल हो गया। आरोपी ने घर में रखी अलमारी को खंगालकर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और मोबाइल चोरी कर लिया। पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये है।

चोर ने बेहद शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया और परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ और क्षेत्र के पुराने अपराधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X