शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का आगाज – Chhath Festival Begins With Bathing And Eating

November 13, 2026


घरों में शुद्धता के साथ तैयार किया गया कद्दू-भात

बाजारों में शुरू हुई खरीदारी, घर लौटने लगे पूर्वांचल के लोग

छठ महापर्व का शुक्रवार को नहाय-खाय की परंपरा के साथ शुभारंभ हो गया। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर रुड़की में रहने वाले पूर्वांचल समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्व के पहले दिन व्रतियों ने घरों की साफ-सफाई कर पूरी शुद्धता और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की तैयारियां शुरू की।

नहाय-खाय की परंपरा के तहत व्रतियों ने स्नान करने के बाद घरों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा। इसके बाद पारंपरिक रूप से कद्दू-भात तैयार किया गया। व्रतियों ने विधि-विधान से भोजन ग्रहण कर छठी मैया की आराधना शुरू की। मान्यता के अनुसार नहाय-खाय के साथ ही छठ पर्व की कठिन साधना का आरंभ होता है।

वहीं, छठ महापर्व को लेकर शहर के बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। शुक्रवार को कई बाजारों में लोगों ने पर्व से जुड़ी आवश्यक सामग्री की खरीदारी की। फल, पूजन सामग्री और अन्य जरूरी सामान की दुकानों पर लोगों की आवाजाही देखने को मिली। उधर, पर्व मनाने के लिए पूर्वांचल समाज के लोगों का अपने घरों की ओर लौटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कई लोग ट्रेन और बसों के माध्यम से अपने गृह क्षेत्रों के लिए रवाना हो रहे हैं। चार दिवसीय इस महापर्व को लेकर घरों में तैयारियां तेज हो गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X