शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:नाबालिग को ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज – Accusation Of Taking Away A Minor; Fir Registered

October 30, 2026


क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी की मां ने आरोपी पर पिछले दो साल से बेटी को परेशान करने और अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनके पति की करीब दस साल पहले मृत्यु हो चुकी है। वह अपने पांच बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए एक कंपनी में काम करती हैं। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। आरोप है कि 27 अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे सहारनपुर निवासी अमित उनकी 16 वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गया।

महिला ने बताया कि उन्होंने आरोपी के किराये के मकान पर जाकर उसकी मां से भी पूछताछ की लेकिन बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल सका। पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक आशीष सिंह नेगी को सौंपी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X