सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:सोलानी पुल का अंतिम स्लैब डालने का काम शुरू – Work On Laying The Final Slab Of Solani Bridge Begins

November 15, 2026


कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने शनिवार को सोलानी नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सोनू त्यागी भी मौजूद रहे। करीब 36 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल के अंतिम स्लैब के लिए लिंटर डालने का काम शुरू हो गया है। मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सोलानी पुल शहर के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा कराना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को शेष कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि पुराना पुल करीब चार साल पूर्व बारिश के कारण कमजोर होने से भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। नए पुल के शुरू होने से स्कूल बसों, व्यापारिक वाहनों और आम लोगों को राहत मिलेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X