शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Royal Enfield Himalayan 750 से उठा पर्दा, 5 शानदार कलर और दमदार 750 CC इंजन
ऑटो

Royal Enfield Himalayan 750 से उठा पर्दा, 5 शानदार कलर और दमदार 750 CC इंजन

November 3, 2026


Last Updated:

Royal Enfield ने अपनी नई फ्लैगशिप एडवेंचर-टूरर Himalayan 750 से पर्दा उठा दिया है. पांच आकर्षक कलर ऑप्शन और नए दमदार डिजाइन के साथ आने वाली इस बाइक में 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन, क्रूज़ कंट्रोल, एडजस्टेबल सस्पेंशन और TPMS जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. आखिर कैसी दिखती है नई Himalayan 750 और भारत में इसकी कीमत कितनी हो सकती है? जानें पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside
Royal Enfield Himalayan 750 से उठा पर्दा, 5 शानदार कलर और दमदार 750 CC इंजनZoom

Royal Enfield Himalayan 750 को ऑफिशियली अनवील कर दिया गया है.

Royal Enfield ने अपनी फ्लैगशिप एडवेंचर-टूरर बाइक Himalayan 750 से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठा दिया है, जो लंबे समय से एडवेंचर लवर्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थी. ग्लोबल लेवल पर डेब्यू के साथ ही कंपनी ने इस दमदार मोटरसाइकिल को पांच आकर्षक कलर ऑप्शंस में पेश किया है.

नई हिमालयन 750 मौजूदा 450 मॉडल की तुलना में ज्यादा पावरफुल, प्रीमियम और मॉडर्न टूरिंग फीचर्स से लैस है. इसमें बिल्कुल नया 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन, क्रूज़ कंट्रोल, एडजस्टेबल सस्पेंशन और टीपीएमएस जैसी एडवांस तकनीक दी गई है. हाईवे पर लंबी दूरी तय करने और कठिन ऑफ-रोडिंग दोनों के लिए तैयार की गई ये बाइक मिड-वेट एडवेंचर सेगमेंट में ग्लोबल ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देने जा रही है.

5 नए और खास कलर ऑप्शन

कंपनी ने हिमालयन 750 को पांच स्पेसिफिक पेंट स्कीम्स के साथ पेश किया है:

  1. Antarctic Silver: सिल्वर बेस के साथ काउल, ग्रैब हैंडल और व्हील्स पर रेड एक्सेंट
  2. Aztec Green: डार्क ग्रीन शेड, अलॉय व्हील्स और ब्राइट ग्रीन हाइलाइट्स का कॉम्बिनेशन
  3. Siberia White: क्लासिक व्हाइट बेस पर येलो, ऑरेंज और ब्राउन स्ट्राइप्स की फिनिश
  4. Teutonic Black: ब्लैक बेस के साथ टैंक पर मैरून टोन और डुअल-टोन (रेड-ब्लैक) सीट
  5. Viking Bronze: ग्रे-ब्रॉन्ज टोन और व्हील्स पर ब्लू एक्सेंट के साथ स्पोक-व्हील सेटअप

नया और एग्रेसिव डिजाइन

नई हिमालयन 750 का लुक हिमालयन 450 की तुलना में अधिक मस्कुलर और चौड़ा है. इसमें पारंपरिक बीक-स्टाइल की जगह टैंक से जुड़ा हुआ नया इंटीग्रेटेड हेडलैंप काउल दिया गया है, जिस पर टर्न इंडिकेटर्स लगाए गए हैं. लंबी विंडस्क्रीन, मजबूत बैश प्लेट, चौड़ी स्प्लिट सीट और बड़ा फ्यूल टैंक इसे लंबी टूरिंग के लिए अधिक व्यावहारिक और कम्फर्टेबल बनाते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

इस बाइक में रॉयल एनफील्ड का नया 750 सीसी क्लास पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो लिक्विड/ऑयल कूल्ड तकनीक पर आधारित है. ये इंजन लगभग 60 से 70 bhp की पावर और भारी टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है. इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर-एंड-असिस्ट क्लच के साथ जोड़ा गया है, जिससे ये ऊंचे पहाड़ों और तेज रफ्तार हाईवे दोनों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दे सके.

मॉडर्न फीचर्स और सेफ्टी

रॉयल एनफील्ड ने इस फ्लैगशिप मॉडल में कई प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स जोड़े हैं-

  • क्रूज़ कंट्रोल: लंबे हाईवे राइड को आसान और थकान-मुक्त बनाने के लिए डेडिकेटेड स्विच.
  • एडजस्टेबल सस्पेंशन: राइडर की जरूरत के अनुसार ट्यून होने वाले लॉन्ग-ट्रैवल यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक.
  • सेफ्टी किट: ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चैनल एबीएस और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS).
  • डिस्प्ले: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सपोर्ट वाला सर्कुलर डिजिटल टीएफटी कंसोल.

व्हील ऑप्शंस और संभावित लॉन्च डिटेल

बाइक को दो कॉन्फ़िगरेशन- ट्यूबलैस क्रॉस-स्पोक व्हील्स और अलॉय व्हील्स में पेश किया गया है. भारत में इसका ऑफिशियल डेब्यू मोटोवर्स 2026 में होने की पूरी उम्मीद है, जहां इसकी सही कीमतों (अनुमानित 4 से 4.5 लाख रुपये एक्स-शोरूम) का खुलासा किया जाएगा.

authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X