शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची बाबा केदार की डोली – The Palanquin (doli) Of Baba Kedar Has Reached The Vishwanath Temple In Guptkashi

November 12, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी

गुप्तकाशी। भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बुधवार को बंद होने के बाद बाबा की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई थी। बृ़हस्पतिवार को डोली ने रामपुर में रात्रि विश्राम किया और शेरसी, बडासू, फाटा, खाट- खड़िया, मैखण्डा, व्यूंग , खुमेरा, नारायण कोटी, ह्यूण, नाला होते हुए गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची।

विश्वनाथ मंदिर में डोली ने मंदिर की परिक्रमा की इसके बाद मंदिर के पुजारी ईश्वर लिंग, वेदपाठी नरेश कुकरेती, पंकज में थपलियाल आदि ने वेदमंत्रों के साथ डोली की आरती की। इस अवसर पर डोली प्रभारी किशन त्रिवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष विशेश्वरी देवी, सभासद गौरव रावत, निशा देवी, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, मंदिर प्रबन्धक पारेश्वर त्रिवेदी, व्यापार संघ अध्यक्ष चुन्नी लाल शर्मा, सुरेंद्र दत्त नौटियाल, कमलेश महाराज पूर्व प्रधान प्रेम सिंह नेगी, मदन अग्रवाल सहित आदि उपस्थित थे। रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X