रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:एक शिक्षिका के भरोसे चल रही 25 बच्चों की पढ़ाई – The Education Of 25 Children Rests On A Single Teacher

November 22, 2026


प्राथमिक विद्यालय ग्राम तड़ाग में स्थायी तैनाती की उठी मांग

एक शिक्षिका अवकाश पर, दूसरी पर आती है सभी कक्षाओं की जिम्मेदारी

व्यवस्था पर आते हैं अलग-अलग स्कूलों से शिक्षक

संवाद न्यूज एजेंसी

चोपता। तल्ला नागपुर क्षेत्र के ग्राम तड़ाग के प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षिका के भरोसे 25 बच्चों की पढ़ाई चल रही है। पांच महीने से एक शिक्षिका के मेडिकल अवकाश पर होने के कारण विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग से स्थानीय शिक्षक की स्थायी तैनाती की मांग की है।

प्राथमिक विद्यालय तड़ाग में कक्षा एक से पांच तक 25 बच्चे अध्ययनरत हैं। विद्यालय में दो स्थायी शिक्षिकाएं तैनात हैं लेकिन एक के अवकाश पर होने से दूसरी शिक्षिका पर सभी कक्षाओं की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों की शिकायत पर विभाग ने दूसरे विद्यालयों से शिक्षकों को भेजने की व्यवस्था की है लेकिन अलग-अलग शिक्षकों के आने से पठन-पाठन में समन्वय नहीं बन पा रहा है। ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह नेगी ने कहा कि कामचलाऊ व्यवस्था से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने स्थानीय शिक्षक की स्थायी तैनाती की मांग करते हुए चेतावनी दी कि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण विभागीय कार्यालय में धरना देंगे। वहीं मुख्य शिक्षाधिकारी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि दूसरे विद्यालयों से शिक्षकों को भेजा जा रहा है। स्थायी शिक्षिका की तैनाती के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अवकाश पर चल रही शिक्षिका जनवरी तक स्थायी रूप से कार्य पर लौटेंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X