शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सहारनपुर

Saharanpur News:दिवाली पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, दो पालियों में तैनात रहेगी पुलिस – Tight Security For Diwali; Police To Be Deployed In Two Shifts

November 7, 2026


सहारनपुर। धनतेरस, दिवाली और गोवर्धन पूजा को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई। त्योहारों पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और खरीदारी के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है। शहर में प्रवेश और निकास मार्गों पर दो पालियों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुबह आठ से रात आठ बजे और रात आठ से सुबह आठ बजे तक दो पालियों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इससे दिन और रात दोनों समय बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बनी रहेगी। जिन थाना क्षेत्रों में भीड़ अधिक रहती है, वहां सुरक्षा व्यवस्था को सेक्टर स्कीम के तहत बांटा गया है।

इसके अलावा स्टेशनरी ड्यूटी और पिकेट लगाकर निगरानी की जाएगी, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस कार्रवाई कर सके। त्योहारों के दौरान बाजारों में नकदी और सोने-चांदी के कारोबार में तेजी रहती है। ऐसे में व्यापारियों और सराफा कारोबारियों को बड़े लेनदेन और ज्वेलरी के आवागमन की जानकारी देने के लिए कहा गया है। यह इसलिए किया गया है, जिससे कारोबारियों के साथ लूट या छिनैती जैसी घटना न हो सकें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X