Saharanpur News:बड़ौत के लेखपालों के समर्थन में आए जिलेभर लेखपाल, धरना दिया – Lekhpals From Across The District Came Out In Support Of Their Counterparts In Baraut And Staged A Protest
बड़ौत। तहसीलदार श्वेताभ सिंह के तबादले की मांग को लेकर शनिवार को जिलेभर के लेखपालों ने एकत्र होकर बड़ौत तहसील में धरना दिया। चेतावनी दी कि जब तक तहसीलदार का तबादला नहीं हो जाता, तब तक वह कार्य भी नहीं करेंगे।
तहसीलदार पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर उनके तबादले की मांग को लेकर बड़ौत तहसील के लेखपाल पिछले दस दिनों से तहसील परिसर में धरने पर बैठे हैं। 11वें दिन शनिवार को जिलेभर के लेखपाल एकजुट होकर बड़ौत तहसील में पहुंच गए। जहां उन्होंने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। लेखपालों का आरोप है कि तहसीलदार उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष मोहित तोमर ने कहा कि जब तक तहसीलदार का तबादला नहीं हो जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसी भी स्थिति में धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। मांग पूरी नहीं होने पर लेखपालों में रोष व्याप्त है। इस मौके पर बिजेंद्र, अंकित पंवार, धर्मेंद्र, अमित शर्मा, विक्की बालियान, प्रशांत, रविश कुमार आदि उपस्थित रहे।
