Muzaffarnagar News:दिवाली पर आपसी सद्भाव व भाईचारे का दिया संदेश – A Message Of Mutual Harmony And Brotherhood On Diwali
बड़ौत। छपरौली चुंगी स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार को बड़ौत दिगंबर जैन समाज समिति की बैठक हुई। इसमें दिवाली पर्व व भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव को लेकर चर्चा की गई।
समिति के मंत्री मनोज कुमार जैन ने कहा कि दिवाली सत्य, सदाचार और धर्म की विजय का प्रतीक है। समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के साथ बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। अनुराग जैन ने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है।
उन्होंने बताया कि नौ नवंबर को भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव मनाया जाएगा। सुबह छह बजे नगर के सभी जैन मंदिरों में बैंड-बाजों के साथ निर्वाण लाडू समर्पित किए जाएंगे। बैठक में अनुराग जैन, वैभव जैन, संजय जैन और अनिल जैन आदि मौजूद रहे।
