रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सहारनपुर

Saharanpur News:सर्दी की आहट से बाजार में हीटर और गीजर की बढ़ी मांग – Demand For Heaters And Geysers Rises In The Market With The Onset Of Winter

November 29, 2026


सहारनपुर। सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सर्दी से राहत पाने और गर्म पानी में नहाने के चलते बाजार में हीटर और गीजर के अलावा पानी गर्म करने की रॉड की मांग बढ़ी है। कम कीमत और आसान इस्तेमाल के चलते रॉड पहली पसंद है।

महानगर के नेहरू मार्केट, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड आदि बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर इन दिनों अलग-अलग क्षमता और ब्रांड के गीजर उपलब्ध हैं। 15 लीटर से लेकर 25 लीटर तक के गीजर की मांग अधिक है। वहीं, कम बजट वाले ग्राहक इमर्शन वॉटर हीटर खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसकी कीमत 250 रुपये से शुरू होकर 600 रुपये तक है। सर्दी से बचने के लिए लोग रूम हीटर की खरीदारी भी कर रहे हैं। पिछले सप्ताहभर से तापमान भी लगातार गिर रहा है।

– बोले दुकानदार

– दुकानदार आशीष जैन ने बताया कि ठंड की शुरुआत होते ही गर्म पानी करने वाले उपकरणों की मांग बढ़ने लगी है। ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार गीजर और इमर्शन वॉटर हीटर खरीद रहे हैं।

– दुकानदार आजाद सैनी ने बताया कि सर्दी के मौसम में गीजर, वाटर हीटर और रूम हीटर की मांग बढ़ी है। अभी से लोग गर्म पानी के इंतजाम में जुट गए हैं। बाजार में अलग-अलग कीमतों के उपकरण उपलब्ध हैं।

———————

– बाजार में उपकरणों के दाम

उपकरण ———————— कीमत

25 लीटर इलेक्ट्रिक गीजर ——– 6,000 से 10,000 रुपये

15 लीटर इलेक्ट्रिक गीजर ——-4,000 से 8,000 रुपये

इमर्शन रॉड ———————-250 से 600 रुपये

गैस गीजर ————————5,000 से 7,000 रुपये

रूम हीटर ————————600 से 2,000 रुपये

नोट: कीमतें ब्रांड और मॉडल के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X