शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sant Kabir Nagar News:घरों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार, हादसे का खतरा – High-tension Wires Passing Over Houses Pose A Risk Of Accidents
संत कबीर नगर

Sant Kabir Nagar News:घरों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार, हादसे का खतरा – High-tension Wires Passing Over Houses Pose A Risk Of Accidents

November 9, 2026


सांथा। ब्लॉक क्षेत्र के गनवरिया में घरों के ऊपर से बिजली के हाईटेंशन तार गुजरने से लोगों में हादसे की आशंका बनी है। बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायती पत्र देने के बाद भी इन तारों को नहीं हटाया गया। इस दौरान घरों के ऊपर से जा रहे तारों के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोष जताया।

ग्रामीण छेदी पांडेय, विनय पांडेय, विजय पांडेय, बालेश्वर गौड़, इंद्रेश गौड़, सुनील पांडेय, माया पांडेय, सरिता पांडेय, सविता गौड़, पलक त्रिपाठी, धुरुपपाती, सुशील आदि ने बताया कि कई बार तार गिरने से परिवार के लोग करंट लगने से बाल-बाल बचे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि इतनी भीषण गर्मी में छतों के ऊपर सोने में डर बना रहता है कि कहीं तार किसी परिवार के लोगों के ऊपर न गिर जाए। लोगों को हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने बताया कि इस समस्या के निराकरण के लिए बिजली निगम को शिकायती पत्र देकर हाईटेंशन तार हटाने की मांग की गई थी। इसके बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।

लोगों ने कहा कि घर के सामने लोहे का पोल लगा है उसी के ऊपर हाईटेंशन तार है। कई बार तो पोल के स्टेकयर में बिजली उतर गई अगर तार को नहीं हटाया गया तो हम लोग तहसील मुख्यालय पर धरना देने के लिए बाध्य होंगे।

——————————–

प्रभावित होने वाले लोग अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड मेहदावल में आकर इस संबंध में पत्र दें। इसके बाद इसकी जांच की जाएगी और नियम अनुसार हाईटेंशन तार को हटाया जाएगा।

-गणेश शंकर मिश्र, अवर अभियंता, विद्युत निगम, सांथा

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X