Sant Kabir Nagar News:चौपाल में दी सरकार की योजनाओं की जानकारी – Information About Government Schemes Was Provided At The *chaupal* (community Gathering)
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक की ग्राम पंचायत पंडरिया और कोहलवा में शुक्रवार को चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें आवास, आयुष्मान कार्ड, सम्मान नीधि, पेंशन से संबंधित मामले आए। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। पंडरिया में बृजेश यादव और कोहलवा में अंबरीष पटेल की अध्यक्षता में चौपाल आयोजित हुई। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं को बताया गया और आवास, पेंशन, सम्मान निधि की समस्या सुनकर निस्तारण किया गया। संवाद
