शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संत कबीर नगर

Sant Kabir Nagar News:नियमों के उल्लंघन पर 519 वाहनों का चालान – 519 Vehicles Fined For Rule Violations

November 20, 2026


संतकबीरनगर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिले में 519 वाहनों का चालान कर छह लाख नौ हजार रुपये जुर्माना वसूला। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंक, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। इस दौरान सभी थाना प्रभारियों और यातायात प्रभारी ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। अभियान के दौरान 519 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 6,09,000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X