शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sant Kabir Nagar News:पांच साल बीत गए, नहीं मिल पानी – Five Years Have Passed; No Water Has Been Found
संत कबीर नगर

Sant Kabir Nagar News:पांच साल बीत गए, नहीं मिल पानी – Five Years Have Passed; No Water Has Been Found

October 29, 2026


Five years have passed; no water has been found.

कोड़रा में निर्माणाधीन पानी की टंकी-संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

लोहरैया। पांच साल बीत गए, निर्माण पर 157.11 लाख रुपये खर्च होने की बात सामने आई। पानी की टंकी भी बन गई लेकिन कोड़रा और कोड़इचा गांव के लोगों को अब तक नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल नसीब नहीं हो सका।

जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने की योजना ग्रामीणों के लिए आज भी इंतजार का सबब बनी है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदारों के बदलने और पाइपलाइन की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2022 में पानी की टंकी का निर्माण शुरू हुआ। इस पर करीब 157.11 लाख रुपये स्वीकृत हुए।

टंकी निर्माण से पहले कुछ दिनों तक सीधे पाइपलाइन से गांव के कुछ स्थानों पर पानी आपूर्ति किया गया लेकिन यह व्यवस्था ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X