रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shahjahanpur News:कानों में घंटों लगे ईयरबड्स छीन रहे सुनने की क्षमता – Wearing Earbuds For Hours On End Is Robbing People Of Their Hearing Ability
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:कानों में घंटों लगे ईयरबड्स छीन रहे सुनने की क्षमता – Wearing Earbuds For Hours On End Is Robbing People Of Their Hearing Ability

November 29, 2026


Wearing earbuds for hours on end is robbing people of their hearing ability.

राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीज की जांच करतीं डॉ. पूनम ओमर। संवाद
– फोटो : Archive

शाहजहांपुर। कानों में घंटों ईयरबड्स लगाकर तेज आवाज में गाने सुनना और मोबाइल पर लंबी बातचीत करना लोगों की सुनने की क्षमता पर भारी पड़ रहा है। लगातार तेज ध्वनि के संपर्क में रहने से कानों की अंदरूनी कोशिकाएं प्रभावित हो रही हैं। इसका असर राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी दिखने लगा है। यहां कान में सीटी बजने, भारीपन, दर्द और कम सुनाई देने की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इनमें युवाओं और विद्यार्थियों की संख्या अधिक है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग की ओपीडी में पहले सामान्य दिनों में 60 से 70 मरीज आते थे। अब यह संख्या बढ़कर 100 के पार पहुंच गई है। विभाग की सह आचार्य डॉ. पूनम ओमर ने बताया कि लगातार तेज ध्वनि के संपर्क में रहने से कान के अंदरूनी हिस्से की संवेदनशील कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। समय रहते सावधानी नहीं बरती गई तो सुनने की क्षमता स्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है और व्यक्ति बहरेपन का शिकार भी हो सकता है।

—

ऐसे रखें कानों का ख्याल

डॉ. पूनम ओमर के अनुसार, ईयरबड्स या हेडफोन का लगातार इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हर एक घंटे के इस्तेमाल के बाद 10 से 15 मिनट का ब्रेक लें। कान के भीतर लगाए जाने वाले ईयरबड्स के बजाय कान के ऊपर लगने वाले हेडफोन का इस्तेमाल बेहतर है। ईयरबड्स और हेडफोन की नियमित सफाई करें और इन्हें दूसरों के साथ साझा न करें। कान में सीटी बजने, दर्द होने या आवाज साफ सुनाई नहीं देने पर ईएनटी विशेषज्ञ से जांच कराएं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X