शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shahjahanpur News:चोरी के 1.78 क्विंटल स्क्रैप के साथ कबाड़ी गिरफ्तार – Scrap Dealer Arrested With 1.78 Quintals Of Stolen Scrap
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:चोरी के 1.78 क्विंटल स्क्रैप के साथ कबाड़ी गिरफ्तार – Scrap Dealer Arrested With 1.78 Quintals Of Stolen Scrap

November 3, 2026


Scrap dealer arrested with 1.78 quintals of stolen scrap

रोजा पुलिस की गिरफ्त में कबाड़ी नदीम। स्रोत: पुलिस
– फोटो : 1

शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर मोहम्मदी रोड से बसुलिया जाने वाले मार्ग पर हड्डी मिल तिराहे के पास कबाड़ की दुकान से चोरी के 1.78 क्विंटल लोहे के स्क्रैप के साथ कबाड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कैलाश नगर कॉलोनी निवासी नदीम के रूप में हुई है।

सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि सदर बाजार क्षेत्र के तारीन टिकली निवासी दीपक शर्मा ने दो नवंबर को रोजा की खंडेलवाल वाली गली निवासी सुमित, कैलाश नगर निवासी अंकुर और बाचू के खिलाफ एसआर इंजीनियरिंग, हथौड़ा बुजुर्ग से 23 अक्तूबर को हजारों रुपये का लोहा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का खरीदा गया स्क्रैप कबाड़ की दुकान पर बिक्री के लिए लाया गया है। पुलिस ने वादी को साथ ले जाकर बरामद लोहे की तस्दीक कराई। पूछताछ में कबाड़ी ने बताया कि सुमित, अंकुर और बाचू चोरी का लोहा उसे बेचते थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X