शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shahjahanpur News:ज्वाला देवी की अखंड जोत के साथ लौट कर आया श्रद्धालुओं का जत्था – A Group Of Pilgrims Returned, Bringing With Them The *akhand Jyot* (perpetual Flame) Of Jwala Devi
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:ज्वाला देवी की अखंड जोत के साथ लौट कर आया श्रद्धालुओं का जत्था – A Group Of Pilgrims Returned, Bringing With Them The *akhand Jyot* (perpetual Flame) Of Jwala Devi

November 2, 2026


A group of pilgrims returned, bringing with them the *akhand jyot* (perpetual flame) of Jwala Devi.

सेहरामऊ द​क्षिणी में अखंड जोत साथ मौजूद श्रद्धालु। संवाद

सेहरामऊ दक्षिणी। ज्वाला देवी से अखंड जोत लेकर लौटे श्रद्धालुओं के जत्थे का रविवार सुबह कस्बे में ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। हरदोई बाइपास पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और जयकारों के बीच जत्थे का स्वागत किया।

रविवार को अखंड जोत की ढोल-नगाड़ों के साथ फेरी निकाली गई। जोत को तिराहा स्थित कालिका देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा गया। विमलेश कश्यप ने बताया कि अखंड जोत के उपलक्ष्य में पांच नवंबर को जागरण होगा। इसके बाद सात नवंबर को देवाहुति के बाद जोत का विसर्जन किया जाएगा। पशुपतिनाथ त्रिवेदी, अवधेश राठौर, राकेश वर्मा, विमलेश कश्यप, मोहित सक्सेना आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X