रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर – Police Serious About Children’s Rights And Safety

November 29, 2026


शाहजहांपुर। बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनसे जुड़े मामलों के संवेदनशील निस्तारण को लेकर शनिवार को पुलिस लाइन में विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक बैठक हुई। एसपी के निर्देशन में हुई बैठक की अध्यक्षता सीओ यातायात रनवीर सिंह ने की।

बैठक में किशोर न्याय अधिनियम 2015 के प्रावधानों और बच्चों के कानूनी अधिकारों पर चर्चा की गई। बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही बच्चों के रेस्क्यू, केस फॉलोअप, पुनर्वास और बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड से समन्वय के मुद्दों पर मंथन किया गया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X