शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shahjahanpur News:मयूर स्पोर्टिंग ने किंग इलेवन को 75 रनों से दी शिकस्त – Mayur Sporting Defeated King Xi By 75 Runs
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:मयूर स्पोर्टिंग ने किंग इलेवन को 75 रनों से दी शिकस्त – Mayur Sporting Defeated King Xi By 75 Runs

November 8, 2026


Mayur Sporting defeated King XI by 75 runs.

जीएफ कॉलेज के मैदान पर शाॅट खेलता ​खिलाड़ी। संवाद

शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से आयोजित अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में मयूर स्पोर्टिंग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किंग इलेवन को 75 रनों से पराजित किया।

जीएफ कॉलेज के मैदान पर खेले गए मुकाबले में मयूर स्पोर्टिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 149 रन बनाए। टीम की ओर से नितिन ने 39 रनों की पारी खेली। ओम कुमार ने 31 और मोहम्मद अहद ने 28 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

किंग इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए तारिक ने तीन विकेट हासिल किए। इरफान रजा और केडी सिंह ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग इलेवन की टीम मयूर स्पोर्टिंग के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 74 रन बनाकर आउट हो गई।

मयूर स्पोर्टिंग की ओर से कार्तिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। ओम, मोहम्मद नईम, आमिर अंसारी और अनुराग मिश्रा ने एक-एक विकेट लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X